कुछ लोग इतने समझदार होते हैं कि लिफाफा देखकर खत का मजमून भांप लेते हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुछ छात्रों ने शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए दुनिया का सबसे बड़ा लिफाफा बनाने और उसमें खत रखकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजने की ठानी है. गुलाबी रंग के इस लिफाफे की मदद से यह टीम महिलाओं पर अत्याचार की तरफ राष्ट्रपति का ध्यान खींचना चाहती है.
देश को अंग्रजों की गुलामी से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बापू का करिश्मा सेल्युलाइड पर भी कम नहीं रहा और उन पर बनी फिल्में विवादों में घिरने के बावजदू लोगों को हमेशा पसंद आई हैं.
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म 'रियासत' 28 दिसम्बर को उनके 70वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रदर्शित होगी. यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी ने दी. इसी वर्ष 18 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले राजेश ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
अपनी फिटनेस के लिए प्रसिद्ध अक्षय कुमार ने कहा कि सूर्यास्त से पहले भोजन करना सेहत के लिए लाभदायक रहता है. अक्षय ने शुक्रवार को कहा, "मैंने अपने जीवन में केवल एक नियम का पालन किया और जिसे मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि सूर्यास्त से पहले भोजन करो. इससे बहुत लाभ होगा."
प्रसिद्ध गीतकार, साहित्यकार एवं फिल्म निर्देशक गुलजार को राष्ट्रीय एकता के लिए दिए जाने वाले 2011 के इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए चुना गया है.
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने शुक्रवार को अपना 83वां जन्मदिन मनाया. उनकी छोटी बहन व प्रख्यात गायिका आशा भोंसले ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सामना में शुक्रवार को प्रकाशित आशा के बधाई संदेश में लिखा है, "लता दीदी की बराबरी का कोई गायक आज तक नहीं जन्मा है.
ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने पहली बार प्रख्यात फिल्मकार यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब तक है जां' में संगीत दिया है. रहमान कहते हैं कि इस फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों में उनका करियर पूरा हो गया.
विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों को आम लोगों के लिए सुगम और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करने वाला चैनल डिस्कवरी साइंस अब पहली अक्तूबर से अपने कार्यक्रमों को अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी प्रस्तुत करने जा रहा है.
अभिनेता नाना पाटेकर का मानना है कि फिल्म की शूटिंग के बाद उनका काम खत्म हो जाता है और इसलिए वह किसी को उनकी फिल्म देखने के लिए कहने में यकीन नहीं रखते.
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन अपनी पूर्व महिला मित्र क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ फिर से रहने लगे हैं. वेबसाइट 'कांटैक्टम्युजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "स्टीवर्ट के निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स के साथ सम्बंधों के स्वीकारने पर युगल अलग हो गया था.
संस्कृत वाङ्मय में योग को चेतना की कुंजी बताया गया है तथा समस्त ब्रह्माण्ड के रहस्य को योग एवं उपनिषदों के द्वारा जाना जा सकता है . आधुनिक विज्ञान का उद्देश्य भी इसी तथ्य को जानना है. इसी उद्देश्य से विशिष्ट संस्कृत अध्ययन केन्द्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय तथा डब्लूसीपी (वर्ल्ड कौंसिल फॉर सायकोथेरेपी) वीपीएआई (योगा एंड सायकोथेरेपी असोसिएशन ऑफ़ इंडिया) के सहयोग से “साइंस एंड कांसियस्नेश, सायकोथेरेपी एंड योगा प्रक्सिस: अन्सियेंट एंड मॉडर्न पर्सपेक्टिव्स ” के विषय पर 6वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.
प्यूटरे रिकन अभिनेत्री जोमी ब्लेंको 'लास डिटेक्टिव्स वाई एल विक्टर' (द लेडी डिटेक्टिव्स एंड विक्टर) श्रृंखला में एक जासूस की भूमिका में दिखेंगी. यह श्रृंखला 'चार्लीज एंजिल्स' से प्रेरित है.
गायिका बेयोंसे नोल्स अपने पति जे-जेड के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. बेयोंसे पहले से आठ माह की बच्ची ब्लू आयवी की मां हैं. वेबसाइट 'शोबीज स्पाय डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 31 वर्षीया बेयोंसे को रविवार को एक रेस्तरां में देखा गया.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मंगलवार सुबह एक बेटी को जन्म दिया. यह उनकी दूसरी संतान है. दोनों का अरव नाम का एक 10 वर्षीय बेटा भी है.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को दूसरी बार पिता बन गए और उनका कहना है कि उनकी नवजात बेटी अपनी मां ट्विंकल जैसी दिखती है.