वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के तहत सोमवार को पाल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सुपर-8 के ग्रुप-'एक' के एक रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया. दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर में नतीजा सुपर ओवर में निकला और बाजी वेस्टइंडीज के हाथ लगी.
पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत से भारतीय खेमा और प्रशंसक बेहद खुश हैं लेकिन ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह में टीम इंडिया के सामने अभी भी कई कांटे हैं.
भारतीय क्रिकेट जगत में युवाशक्ति का प्रतीक बन चुके विराट कोहली (नाबाद 78) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के 'करो या मरो' के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा है.
ल्युक राइट के शानदार 76 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के अहम मुकाबले में शनिवार को न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया. इग्लैंड ने न्यूजीलैंड द्वारा रखे 149 रनों के लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया.
आईसीसी की ट्वेंटी-20 रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई टीम भले ही आयरलैंड से भी नीचे नौवें स्थान पर खिसक गई हो लेकिन इससे उसके दमखम, जोश और इरादों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है.
पाकिस्तान ने उमर अकमल के अविजित 43 एवं उमर गुल के 32 रनों की बदौलत प्रेमदासा स्टेडियम में ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा रखे 134 रनों के लक्ष्य को आठ विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में पा लिया.
भारत को पहली बार क्रिकेट का विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ को राष्ट्रीय चयन समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
ट्वेंटी-20 विश्व कप के अंतर्गत पाल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे ग्रुप-'डी' के अंतिम लीग मुकाबले में बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए.
वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी का अंतिम मुकाबला रद्द कर दिया गया. आयरलैंड की पारी के बाद बारिश के कारण खेल सम्भव नहीं हो सका.
लम्बे समय बाद राष्ट्रीट टीम में वापसी कर रहे स्टार स्पिनर हरभजन सिंह (12/4) की मैच जिताऊ गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड को 90 रनों से हरा दिया. ट्वेंटी-20 विश्व कप में रन अंतर के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है जबकि इंग्लिश टीम को अब तक की सबसे शर्मनाक हार से दो-चार होना पड़ा.
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज महेश भूपति और रोहन बोपन्ना पर देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर लगाये गये अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के दो साल के प्रतिबंध पर रोक लगा दी.एआईटीए ने अनुशासनात्मक आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों पर 30 जून 2014 तक प्रतिबंध लगाया था
स्टुअर्ट ब्राड के नेतृत्व में मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड ने अपनी ताकत का अहसास कराते हुए आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-'ए' के एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को 116 रनों से हरा दिया.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ट्वेंटी-20 विश्व कप के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए ग्रुप-'डी' के एक मुकाबले में बांग्लादेश को 59 रनों से पराजित कर दिया.
टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बना चुके श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका कल होने वाले मुकाबले के जरिये ग्रुप सी में शीर्ष स्थान पर कब्जा करने की फिराक में होंगे.श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने अपने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को हराया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दहलीज पर पहला कदम रख रहे अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के करिश्मे से अछूते नहीं है.सचिन उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं तो कैंसर से जंग जीतने वाले युवराज सिंह की दिलेरी ने उनका भी दिल जीत लिया.