An IIPM Initiative
सोमवार, मई 20, 2013
 

स्‍पॉट फिक्सिंग में श्रीसंथ समेत तीन क्रिकेटर गिरफ्तार

मई 16, 2013 15:36

आईपीएल में स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ समेत तीन क्रिकेटरों को गिरफ्तार किया है. दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर नीरज कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि श्रीसंथ सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फि‍क्‍सिंग के तार दुबई-कराची- मुंबई के माफि‍या से जुड़े हुए थे.

दीवार ढहने से पांच लोगों की मौत

मई 16, 2013 15:21

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार रात अचानक एक मकान की दीवार ढह जाने से नजदीक से गुजर रहे पांच लोगों की उसमें दबकर मौत हो गई. घटना सुरियांवा थाना क्षेत्र के नेहरूनगर की है.

शीला दीक्षित को लोकायुक्त की नोटिस

मई 16, 2013 15:17

दिल्ली के लोकायुक्त मनमोहन सरीन ने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगवाने के विरुद्ध मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और उनके परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी को नोटिस जारी किया है. एक गैर सरकारी संगठन `निष्पक्ष` के निदेशक एस.के. सक्सेना ने राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों, बैनरों और होर्डिगों से संबंधित शिकायत लोकायुक्त से की थी. सक्सेना ने शिकायती-पत्र के साथ शीला दीक्षित और गोस्वामी सहित आठ विधायकों और 14 निगम पार्षदों की एक सूची भी पेश की है.

बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से भारी भूस्खलन

मई 16, 2013 15:12

बांग्लादेश में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान `महासेन` के कारण दक्षिणपूर्वी जिले पतुआखाली में भारी भूस्खलन हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह सात बजे आए तूफान के बाद से तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और खतरनाक समुद्री लहरों का कहर बढ़ गया है. दोपहर में दोबारा भूस्खल होने की आशंका है.

संजय दत्‍त की जान को खतरा

मई 15, 2013 17:56

मुंबई की ऑर्थर रोड जेल को एक खत मिला है जिसमें संजय दत्‍त की जान को खतरा बताया गया है. संजय दत्त मुंबई की टाडा कोर्ट में ही सरेंडर करेंगे.

राजा भैया से सीबीआई ने की पूछताछ

मई 15, 2013 17:45

सीबीआई ने कुंडा के डीएसपी जिया-उल-हक और एक ग्राम प्रधान की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से गुरुवार को पूछताछ की­. सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि राजा भैया पूछताछ के लिए एजेंसी के अस्थायी कार्यालय में उपस्थित हुए.

परिवर्तन रैली में जम कर गरजे लालू

मई 15, 2013 17:07

ऐतिहासिक गांधी मैदान में राजद की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्‍यमंत्री ­नीतीश कुमार की बखिया उधेडते हुए सूबा में राजद की अगली सरकार बनाने की गर्जना की. लालू प्रसाद यादव ने कहा नीतीश कुमार राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तोता हैं और बीजेपी तथा आरएसएस की गोद में हैं. लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि नीतीश की सरकार में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं. राज्य में बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है. नीतीश को वोट देने वाले अब पछता रहे हैं.

समाज के उत्थान में जुटे युवाओं का सुरजकुंड में लगेगा जमावड़ा

मई 15, 2013 16:35

भ्रष्टाचार, गरीबी, आर्थिक एवं सामाजिक पतन की समस्या से जूझ रहे देश का उत्थान कैसे हो? किस प्रकार देश फिर से एक दशक पूर्व के आर्थिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़े? समस्याओं का मूल कारण और निवारण क्या है? इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा परिचर्चा करने और एक राय कायम करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थिंकटैंक सेंटर सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस) व फ्रेडरिक न्यूमन फाउंडेशन (एफएनएफ) द्वारा सुरजकुंड के होटल द आट्रियम, क्लेरिजेस में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है.

तलवार की अर्जी पर फैसला कल

मई 7, 2013 18:42

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में तलवार दंपति ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है इसमें उन्होंने सीबीआई कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने पर रोक लगाने की अपील की है. अर्जी में तलवार दंपति ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एक स्पेशल लीव पिटीशन पर फैसला होने तक सीबीआई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाई जाय।सुप्रीम कोर्ट तलवार दंपति की इस अर्जी पर 8 मई को फैसला सुनाएगी.

सनाउल्लाह की हालत गंभीर

मई 7, 2013 15:09

जम्मू की कोट बलवाल जेल में कैदियों के हमले में घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है. पीजीआई के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सनाउल्लाह की स्थिति गंभीर बनी हुई है

11 राज्यों में ग्राम्य स्वास्थ्य मित्रों का होगा का मनोनयनः

मई 6, 2013 16:38

स्वस्थ भारत विकसित भारत’ के सपने को पूर्ण करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान देश के 11 राज्यों में ग्राम्य स्वस्थ्य मित्रों का मनोनयन करने जा रही हैं। मुम्बई में हुई प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान (पीजेएसएस) के नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटि की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बावत पीजेएसएस के नेशनल को-आर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दिन-ब-दिन राष्ट्र का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है इसलिए यह जरूरी है राष्ट्र में स्वास्थ्य चिंतन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

युवकों से रेप के मामले में डिप्टी स्पीकर गिरफ्तार

मई 6, 2013 16:34

ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न जुड़े मामले में बड़ी राजनीतिक हस्ती की गिरफ्तारी से सियाड़ी तूफान खड़ा हो गया है। हालांकि इससे पहले भी राजनीतिज्ञों पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 55 वर्षीय इवांस पर यौन उत्पीड़न के आरोप उस समय से जुड़े हैं, जब उन्होंने स्पीकर की कुर्सी की बैठकर अहम बहसों के गवाह बने।

रोबोटिक पैरों के सहारे खड़े हुए अजीत जोगी

अप्रैल 30, 2013 16:13

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आज अपने 68वें जन्मदिवस पर पारिवारिक सदस्यों सहित राजनीतिक समर्थकों को अनूठा उपहार दिया. मीडिया और हजारों शुभचिंतकों की उपस्थिति में वे रोबोटिक पैर से चलकर सबके सामने पहुंचे और सभी की शुभकामनाएं स्वीकार की. मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने जोगी निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाईयां और शुभकामनाएं दी.

मोदी को देश का बागडोर सौंपने की हुंकार

अप्रैल 26, 2013 15:57

हरिद्वार में आचार्यकुलम के उद्घाटन के अवसर पर योगगुरु रामदेव समेत सभी संतों ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का बागडोर सौंपने की पैरवी करते हुए कहा अब देश को धर्मात्मा शासन और धर्मात्मा शासक की जरूरत है. अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आचार्यकुलम के उद्घाटन के अवसर पर बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और मोदी की जमकर तारीफ की­ और मोदी को बगैर भगवा का फकीर की संज्ञा दी. उन्होंने कहा कि मोदी संघर्ष में तपे मोती हैं. जब-जब रामदेव मोदी का नाम ले रहे थे, हॉल में बैठे हजारों लोग तालियां बजाते हुए जयघोष करने लगते थे. इस पर उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह और जयघोष से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है उन्हें लोग कितना प्यार करते हैं. बाबा ने कहा कि मोदी किसी विशेष खानदान से या विरासत संभालने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं.

अब दो महीना पहले ही होगा रेल रिजर्वेशन

अप्रैल 26, 2013 15:54

रेलवे में अब यात्रा से ठीक दो माह पहले ही रिजर्वेशन होगा. अभी तक यह सुविधा यात्रा के 120 दिन पहले उपलब्ध हो रही थी. नया नियम पहली मई से लागू हो जाएगा. रेल मंत्रालय ने व्यस्त रूटों पर दलालों द्वारा एडवांस में त्यौहार आदि के मौकों पर फर्जी नामों से टिकट आरक्षित कराकर बाद में उन्हें ब्लैक किए जाने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.





अंक तिथि: मई 1, 2013

मैगजीन को PDF मे पढ़ें

फोटो
फिल्मी सितारों के सामाजिक सरोकार!!
फिल्मी सितारों के सामाजिक सरोकार!!
फिल्मी सितारों के सामाजिक सरोकार!!
फिल्मी सितारों के सामाजिक सरोकार!!